क्या BGMI और PUBG एक जैसे हैं? जानें दोनों गेम्स में क्या है अंतर

अक्सर लोगों को लगता है कि BGMI और PUBG Mobile एक ही गेम हैं, क्योंकि इन दोनों की ग्राफिक्स और गेमप्ले लगभग एक जैसे दिखते हैं।

लेकिन सच्चाई यह है कि इन दोनों में कई बड़े फर्क हैं।

फिलहाल PUBG Mobile भारत में बैन है, इसलिए ज्यादातर गेमर्स BGMI को खेलना पसंद कर रहे हैं।

चलिए जानते हैं दोनों गेम्स में क्या-क्या फर्क हैं।

BGMI और PUBG
BGMI और PUBG

क्या BGMI और PUBG एक जैसे हैं?


BGMI को खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है, जिसमें डेटा प्राइवेसी, कंटेंट और सरकार की गाइडलाइन्स का पूरा ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि BGMI, PUBG से काफी अलग और भारत के हिसाब से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

1. क्या BGMI और PUBG एक जैसे हैं?

BGMI और PUBG Mobile दोनों गेम देखने में काफी हद तक एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके बीच काफी बड़ा फर्क है।

BGMI को खास तौर पर Indian users के लिए KRAFTON ने design किया है।

इसमें data security, content और government guidelines को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी changes किए गए हैं।

भारत में PUBG Mobile के ban होने के बाद BGMI को launch किया गया था। Launch के साथ ही यह गेम काफी popular हो गया क्योंकि इसके graphics और maps, PUBG जैसे ही हैं।

लेकिन BGMI में Indian servers और देश से जुड़े local events को भी शामिल किया गया है। दोनों ही games shooting और survival-based हैं।


2. अभी BGMI का कौन सा अपडेट चल रहा है?

BGMI (Battlegrounds Mobile India) का नवीनतम अपडेट 3.7 है, जिसे 13 मार्च 2025 को लॉन्च किया गया था।

  • इस अपडेट में “Golden Dynasty” नामक नया मोड और “RONDO” नामक नया Map को शामिल किया गया है।
  • खिलाड़ियों को नए Vehicle, विशेष Capabilities और रोमांचक Gameplay Features का अनुभव मिलेगा।
  • इस अपडेट को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • Android उपयोगकर्ता Google Play Store से और iOS उपयोगकर्ता App Store से इसे अपडेट कर सकते हैं।
  • BGMI का यह नया Update गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर और मजेदार बना देता है।
BGMI और PUBG
BGMI और PUBG

3. BGMI 3.7 अपडेट कब आएगा?

BGMI का अगला बड़ा अपडेट यानी 3.7 वर्जन मई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में आ गया है।

हर Update की तरह इसमें भी नए मैप, गन स्किन्स, इवेंट्स और कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे।

KRAFTON समय-समय पर अपने Updates को प्लेयर्स के फीडबैक के आधार पर रिलीज़ करता है।

3.7 अपडेट में कुछ नए फीचर्स जैसे एन्हांस्ड गेमप्ले, बेहतर सिक्योरिटी और UC रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया हैं।

Official डेट के लिए BGMI के सोशल मीडिया या वेबसाइट पर नज़र रखें ताकि आप अपडेट आते ही उसे डाउनलोड कर सकें।

BGMI 3.7 अपडेट में क्या-क्या नया है?

BGMI 3.7 अपडेट में कई रोमांचक नए फीचर्स शामिल किए गए हैं जो गेम को और भी मजेदार बना देते हैं।

इस अपडेट में “Golden Dynasty” नाम का नया मोड जोड़ा गया है, जिसमें खास स्किल्स और थीम बेस्ड एक्शन मिलेगा।


साथ ही “RONDO” नाम का एक नया Map आया है जिसमें नई लोकेशन्स और बेहतर ग्राफिक्स का अनुभव मिल सकता हैं।

खिलाड़ियों को नए वाहन, हथियार और इवेंट्स भी मिलेंगे जो गेम को और इंटरेस्टिंग बनाते हैं। BGMI 3.7 अपडेट Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है और इसे डाउनलोड करना बेहद आसान है।


4. क्या Pharaoh X Suit 3.8 अपडेट में आएगा?

Pharaoh X Suit BGMI को सबसे प्रीमियम और लोकप्रिय आउटफिट्स में से एक है, जिसे खिलाड़ी लंबे समय से दोबारा गेम में देखने की उम्मीद कर रहे हैं, और वह जानना चाह रहे है कि क्या Pharaoh X suit किस अपडेट में आयेगा।

BGMI और PUBG
BGMI और PUBG


ताज़ा रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, इसे BGMI 3.8 Update में फिर से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Krafton की ओर से इस update को ले कर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर इसकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।

अगर यह X Suit दोबारा game आता है, तो इसमें नए एनिमेशन, इफेक्ट्स और अपग्रेडेड लुक देखने को मिल सकते हैं। अगर आप इसे पाना चाहते हैं, तो अभी से UC(Unknown cash) सेव करें और आने वाले Event’s को check करते रहे ।


5. क्या BGMI Lite वापस आएगा?

BGMI Lite उन यूज़र्स के लिए था जिनके पास लो-एंड स्मार्टफोन हैं।

यह वर्जन हल्का था, लेकिन गेमप्ले और एक्सपीरियंस अच्छा देता था। फिलहाल Krafton ने BGMI Lite को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

लेकिन प्लेयर्स की लगातार मांग और सोशल मीडिया पर ट्रेंड को देखते हुए इसकी वापसी की उम्मीद की जा सकती है।

अगर BGMI Lite दोबारा आता है, तो यह लो RAM वाले फोन में भी अच्छे से चलेगा।

आपको KRAFTON की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर अपडेट्स पर ध्यान देना चाहिए ताकि आप इसके लॉन्च की खबर मिस न करें।


6. क्या नए players के लिए UC खरीदना सही है?

अगर आप BGMI में नए हैं या आपका कोई दोस्त beginner है और वह UC खरीदने का सोच रहा है, तो सबसे पहले गेम की अच्छी समझ होना बहुत ज़रूरी है।

BGMI में UC (Unknown Cash) से आप Premium gun skins, outfits और Royal Pass जैसी चीज़ें खरीद सकते हैं। लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि ये आइटम्स आपकी gaming performance को बढ़ा दें।

नए खिलाड़ियों को शुरुआत में अपने gameplay और strategy को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

एक बार जब आप अच्छे से गेम खेलने लगें, तभी UC खरीदने का विचार करें। UC पर पैसे खर्च करने से पहले यह तय करें कि यह वाकई में आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाएगा।


7. BGMI का सबसे अच्छा कैरेक्टर कौन सा है?

BGMI में कई कैरेक्टर्स हैं, लेकिन Andy, Sara, Victor और Anna सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

इन कैरेक्टर्स की खासियत है कि इनके पास स्पेशल अबिलिटीज होती हैं। जैसे Victor SMG गन में एक्सपर्ट है और Sara व्हीकल डैमेज को कम कर सकती है। Andy की रीलोड स्पीड बढ़ जाती है, जिससे Fight के वक्त फायदा मिलता है।

नए खिलाड़ियों के लिए Victor अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यह फ्री में भी मिल सकता है। आप अपनी गेमप्ले स्टाइल के हिसाब से सही कैरेक्टर चुन सकते हैं ताकि आपकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।

BGMI और PUBG
BGMI और PUBG

8. BGMI में सबसे मजबूत गन कौन सी हैं?

BGMI में कई दमदार गन्स हैं, लेकिन कुछ गन्स जैसे M416, AKM, Groza, UMP45, और AWM को सबसे मजबूत माना जाता है।

  • M416 बैलेंस्ड है और लगभग हर स्थिति में अच्छी परफॉर्म करती है।
  • AKM और Groza ज्यादा डैमेज देती हैं लेकिन थोड़ा कंट्रोल करना मुश्किल होता है।
  • UMP45 एक शानदार SMG है जो क्लोज रेंज में फायदेमंद है।
  • AWM सबसे पावरफुल स्नाइपर गन है जो दुश्मन को एक ही शॉट में खत्म कर सकती है।

इन गनों को इस्तेमाल करने के लिए प्रैक्टिस जरूरी है ताकि आप सही समय पर सही शॉट लगा सकें।


9. BGMI का सबसे आसान Map कौन सा है?

BGMI का सबसे आसान और beginner-friendly map Livik माना जाता है। यह map खासकर नए खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी होता है क्योंकि इसमें Unranked players ही आते हैं।

इस map का साइज छोटा होता है, जिससे मैच जल्दी खत्म हो जाता है और कम समय में ज़्यादा practice की जा सकती है।

नए खिलाड़ी इस map में आराम से अपने gaming skills को improve कर सकते हैं।

यहां आप बिना किसी प्रेशर के अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं और पूरे map को अच्छी तरह explore कर सकते हैं।

Livik Map उन players के लिए बेस्ट है जो BGMI में नए हैं और धीरे-धीरे बेहतर बनना चाहते हैं।

BGMI और PUBG
BGMI और PUBG

10. BGMI के लिए शुरुआती खिलाड़ियों की गेम रणनीतियां क्या होनी चाहिए?

BGMI में शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स हैं।

  • सबसे पहले, गेम के कंट्रोल्स और सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अपने हिसाब से एडजस्ट करें।
  • फिर Livik या Erangel जैसे आसान मैप्स पर उतरें।
  • शुरुआत में कम भीड़ वाली जगहों पर लैंड करें और पहले लूट करें।
  • ज़ोन को समय पर देखना और सुरक्षित जगहों पर मूव करना जरूरी है।
  • जबरदस्ती फाइट्स से बचें और टीम के साथ मिलकर खेलें।
  • प्रैक्टिस मोड का इस्तेमाल करें और नई गन्स को टेस्ट करें।

धीरे-धीरे गेम समझ में आएगा और आप बेहतर खेलने लगेंगे।

Conclusion

आशा है कि इस आर्टिकल से आपको समझ में आ गया होगा कि BGMI और PUBG Mobile भले ही दिखने में एक जैसे लगें, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर है।

चूंकि PUBG भारत में बैन है, इसलिए हमने BGMI से जुड़ी जानकारी पर ही फोकस किया है, जो भारतीय यूज़र्स के लिए ज्यादा उपयोगी है।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो BGMI में नए हैं और इसके बारे में जान कर gaming performance अच्छा करना चाहते हैं।

Read More: Minecraft Game: के Gamers के लिए जरूरी 10 Best गाइड!

Similar Posts