Dragon Ball Z: Kokarot Game में कौन कौन से Anime है? और इसे किस तरह खेलते हैं!

Disclosure: We’re reader-supported. When you buy through links on our site, we earn a commission at no cost to you.

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

क्या आप एक ऐनीमे लवर हैं और आपको गेमिंग करना पसंद है और एक ऐसे गेम की तलाश में हैं जिसमें आपके मनपसंद ऐनीमे हों? तो हम आपको एक ऐसे ही गेम के बारे में बताने वाले हैं जिसका नाम है Dragon Ball Z। वैसे तो इस गेम ने लाखों गेमर्स का दिल जीत लिया है, लेकिन क्या आपको यह गेम पसंद आएगा या नहीं ?

इस आर्टिक पढ़ने से ऐसे सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे, तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

Dragon Ball Z: Kakarot क्या है?


Dragon Ball Z: Kakarot एक एक्शन-रोलप्लेइंग वीडियो गेम (Action RPG) है, जिसे CyberConnect2 ने डेवलप किया और Bandai Namco Entertainment ने पब्लिश किया है। यह गेम मशहूर एनीमे सीरीज़ Dragon Ball Z की स्टोरी पर आधारित है। इसमें खिलाड़ी मुख्य किरदार Goku (Kakarot) और अन्य फेमस फाइटर्स के रूप में खेलते हैं।

गेम में आप Dragon Ball Z की पूरी कहानी को इंटरएक्टिव तरीके से अनुभव कर सकते हैं — ट्रेनिंग, लड़ाइयाँ, कलेक्टिबल्स और साइड क्वेस्ट्स भी मौजूद हैं। शानदार ग्राफिक्स और एनिमेशन के कारण यह गेम फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

1. क्या Dragon Ball Z: Kakarot एक अच्छा गेम है?

Dragon Ball Z: Kakarot एक बहुत ही ज़्यादा मज़ेदार एक्शन रोलप्लेइंग गेम है।

इस गेम को खास तौर पर ऐनीमे लवर्स के लिए बनाया गया है।

गेम की स्टोरी तो बहुत ही मज़ेदार और खूबसूरती से दिखाई गई है और गेम में बहुत से मुकाबले होते हैं जो कि चैलेंजिंग और रोमांच से भरे होते हैं।

गेम बहुत ही ज़्यादा स्मूथ चलता है और ऐनीमे के ग्राफिक्स भी अच्छे हैं।

अगर आप ऐनीमे देखना पसंद करते हैं तो फिर यह गेम आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

2. क्या Dragon Ball Z: Kakarot फ्री है?

नहीं, Dragon Ball Z: Kakarot फ्री गेम नहीं है।

इसे खेलने के लिए पहले आपको गेम को खरीदना होगा।

वैसे तो यह गेम ज़्यादा महंगा नहीं है और कभी-कभी तो Steam या PlayStation Store पर ऑफ़र चलते हैं जिससे गेम का प्राइस और भी कम हो जाता है।

अगर आपके पास Xbox Game Pass है तो आप इस गेम को फ्री में क्लेम कर सकते हैं।

अगर आप गेम को बिना किसी झंझट के खरीदना चाहते हैं तो नीचे👇🏻 दिए गए बटन पर क्लिक करके ले सकते हैं।

3. Dragon Ball Z: Kakarot गेम कितने GB का है?

अगर इस गेम की डाउनलोड साइज की बात करें तो सभी सिस्टम के लिए इसका साइज अलग-अलग है। जैसे PC पर Dragon Ball Z: Kakarot का डाउनलोड साइज लगभग 40 GB से 45 GB तक हो सकता है। और अगर कंसोल (PlayStation, Xbox) पर भी लगभग PC जितनी ही स्टोरेज लगती है।

इसके अलावा, अगर आप सभी DLCs डाउनलोड करते हैं तो इसका साइज बढ़ सकता है। और ध्यान रखें कि गेम को डाउनलोड करते समय आपके PC या कंसोल में पर्याप्त स्टोरेज होना चाहिए, तभी आप गेम को डाउनलोड कर पाएंगे।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

4. क्या Dragon Ball Z: Kakarot ऑफलाइन खेल सकते हैं?

हाँ, Dragon Ball Z: Kakarot गेम को आप पूरी तरह से ऑफ़लाइन खेल सकते हैं।

गेम की स्टोरी और इसके मिशन ये सभी ऑफ़लाइन मोड में उपलब्ध हैं।

इंटरनेट की जरूरत बस गेम को डाउनलोड और अपडेट करते समय या फिर DLCs डाउनलोड करते समय के लिए होगी। एक बार गेम इंस्टॉल हो जाने के बाद आप इसे बिना इंटरनेट के खेल सकेंगे और गेम का पूरा आनंद उठा पाएंगे।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

5. क्या Dragon Ball Z: Kakarot एक ओपन वर्ल्ड गेम है?

यह गेम पूरी तरह से तो ओपन वर्ल्ड गेम नहीं है, लेकिन हाँ, यह एक सेमी ओपन वर्ल्ड गेम है।

सेमी ओपन वर्ल्ड का मतलब होता है कि गेम में कुछ बड़े-बड़े एरिया दिए जाते हैं जिसमें एरिया लिमिट होता है, इन्हीं में आपको एक्सप्लोर करना होता है। इसी तरह इस गेम में भी बड़े-बड़े एरियाज दिए होते हैं, जिन्हें आप फ्री में एक्सप्लोर कर सकते हैं। हर एरिया में फाइट्स, कलेक्टिबल्स और साइड क्वेस्ट्स मिलते हैं। हालांकि पूरी दुनिया एक ही बार में खुली नहीं होती, बल्कि स्टोरी के हिसाब से एरिया अनलॉक होते हैं।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

6. Dragon Ball Z: Kakarot को पूरा खेलने में कितने घंटे लगते हैं?

अगर आप सिर्फ मेन स्टोरी खेलते हैं, तो आपको लगभग 30 से 35 घंटे लग सकते हैं। लेकिन अगर आप सभी साइड मिशन, कलेक्टिबल्स और DLC कंटेंट को भी एक्सप्लोर करते हैं, तो गेम का समय 50 से 70 घंटे तक बढ़ सकता है।

यह गेम काफी बड़ा और विस्तार से भरा हुआ है, जिससे फैंस को लंबे समय तक मनोरंजन मिलता है।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

7. क्या Dragon Ball Z: Kakarot मोबाइल पर उपलब्ध है?

फिलहाल तो इस गेम का कोई भी मोबाइल वर्जन नहीं है जिसे कि आप इसे अपने मोबाइल पर खेल सकते हैं।

अभी तो यह गेम सिर्फ PC, PlayStation और Xbox के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हालांकि कुछ अनऑफिशियल ऐप और क्लाउड गेमिंग सर्विस की मदद से इसे फोन में खेला जा सकता है, लेकिन ऐसा करना आपके डिवाइस के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

इससे सारे फेक APk से आपके फोन में वायरस या लैगिंग की समस्या देखने को मिलता सकते है। ध्यान रखें कि इन सारे फेक और cloud ऐप्स से बचें और ऑफिशियल तरीका को ही अपनाएं।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

8. क्या Android पर Dragon Ball Z: Kakarot डाउनलोड कर सकते हैं?

नहीं, Android डिवाइस के लिए official रूप से Dragon Ball Z: Kakarot उपलब्ध नहीं है।

प्ले स्टोर पर इसकी कोई valid एप्प नहीं है।

अगर कोई वेबसाइट या ऐप आपको इसका फ्री APK देने का दावा करे, तो वह Illegal और आपके डिवाइस के लिए खतरनाक हो सकती है। ऐसे स्रोतों से बचना चाहिए।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

9. Dragon Ball Z: Kakarot में कौन-कौन सा Downloadable Content (DLC) मिलता है?

Dragon Ball Z: Kakarot के लिए अब तक कई DLC पैक जारी हो चुके हैं। इनमें A New Power Awakens Part 1 & 2, Trunks: The Warrior of Hope, Bardock: Alone Against Fate, और कुछ अन्य DLC शामिल हैं।

ये सभी अतिरिक्त कंटेंट गेम की स्टोरी को और गहराई से एक्सप्लोर करने में मदद करते हैं और नई फाइट्स व क्षमताएं जोड़ते हैं।

Dragon Ball Z: Kokarot
Source: Google

Conclusion:

Dragon Ball Z: Kakarot एक बेहतरीन गेम है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो Dragon Ball Z की दुनिया को गहराई से अनुभव करना चाहते हैं। इसकी स्टोरीलाइन, ग्राफिक्स और रोमांचक फाइट्स इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। हालांकि यह मोबाइल पर आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है, लेकिन PC और कंसोल पर यह शानदार अनुभव देता है। अगर आप एक लंबा और समृद्ध गेमिंग अनुभव चाहते हैं, तो Dragon Ball Z: Kakarot आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। DLCs के जरिए आप इस गेम को और भी रोमांचक बना सकते हैं।

Read More: Wasteland 3 Game Guide: Game की पूरी जानकारी हिंदी में।

Drive Beyond Horizon: एक नया रेसिंग, सर्वाइवल गेम!

FAQs:

1. क्या Dragon Ball Z: Kakarot में हिंदी भाषा सपोर्ट मिलता है?

नहीं, फिलहाल Dragon Ball Z: Kakarot में हिंदी भाषा का सपोर्ट उपलब्ध नहीं है। गेम में मुख्य रूप से अंग्रेज़ी, जापानी और कुछ अन्य यूरोपीय भाषाओं का विकल्प मिलता है। यदि आप अंग्रेज़ी या जापानी भाषा समझते हैं, तो गेमप्ले का आनंद आसानी से ले सकते हैं।

2. क्या Dragon Ball Z: Kakarot में मल्टीप्लेयर मोड है?

नहीं, Dragon Ball Z: Kakarot एक पूरी तरह से सिंगल प्लेयर गेम है। इसमें कोई मल्टीप्लेयर या ऑनलाइन PvP मोड उपलब्ध नहीं है। यह गेम मुख्य रूप से स्टोरी आधारित अनुभव प्रदान करता है, जिसे आप अकेले ही खेलते हैं।

3. क्या Dragon Ball Z: Kakarot में नए कैरेक्टर अनलॉक किए जा सकते हैं?

हाँ, गेम की स्टोरीलाइन के अनुसार आप नए कैरेक्टर्स को अनलॉक कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप स्टोरी में आगे बढ़ते हैं, Gohan, Vegeta, Trunks जैसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स को खेलने का मौका मिलता है। इसके अलावा कुछ कैरेक्टर्स विशेष DLC के जरिए भी उपलब्ध होते हैं।

4. क्या Dragon Ball Z: Kakarot खरीदने के बाद सभी DLC फ्री में मिलते हैं?

नहीं, बेस गेम खरीदने के साथ सभी DLC फ्री में नहीं मिलते। आपको DLC अलग से खरीदना होता है या फिर आप Season Pass खरीदकर सभी अतिरिक्त कंटेंट तक पहुंच बना सकते हैं। ये DLC गेम में नई स्टोरीलाइन, कैरेक्टर्स और मिशन जोड़ते हैं।

5. क्या Dragon Ball Z: Kakarot पुराने PC सिस्टम पर चलेगा?

Dragon Ball Z: Kakarot को अच्छे परफॉर्मेंस के लिए न्यूनतम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स की जरूरत होती है। यदि आपके पास पुराना या लो-स्पेक PC है, तो गेम स्मूथ तरीके से नहीं चलेगा। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए अपडेटेड प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड और पर्याप्त RAM वाला सिस्टम होना जरूरी है।

Note:

अगर आपको यह आर्टिक पसंद आया तो कमेंट में अपना review दे और इसे अपने उस दोस्तों के साथ शेयर करे जो anime फैन ha और वह ऐसे एनिमी गेम्स की तलाश में हैं।

Similar Posts