Granny Game: डर और रोमांच से भरा मोबाइल गेम जो सबको बना रहा है दीवाना!
Granny Game क्या है?
आप लोगों ने Granny Game कभी ना कभी ज़रूर खेला होगा। यह एक हॉरर मोबाइल गेम है, जो अपने सस्पेंस से भरपूर माहौल और कुछ Challenges के कारण बेहद मज़ेदार बन जाता है।
इन्हीं सस्पेंसफुल एलिमेंट्स की वजह से Granny गेम Pure World में काफी फेमस है।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि इसकी स्टोरी क्या है, इसे किसने बनाया है, इसमें कितने टाइप्स के एस्केप्स (escapes) हैं, और साथ ही कुछ हिडन सीक्रेट्स के बारे में भी बताया गया हैं।

Granny Game किसने बनाया है?
Granny Game को DVloper नामक स्वीडिश गेम डेवलपर ने बनाया है। यह हॉरर मोबाइल गेम्स बनाने के लिए जाना जाता है और Granny की अनोखी स्टाइल ने इसे काफी फेमस कर दिया।
– इस डेवलपर का बैकग्राउंड क्या है?
DVloper एक इंडी गेम डेवेलपर है जिसने Slendrina सीरीज़ से शुरुआत की। उसके ज्यादातर गेम्स डरावने माहौल और छुपे हुए रास्तों पर आधारित हैं जो यूज़र्स को सस्पेंस और डर दोनों का अनुभव देते हैं।
– क्या इन्होंने और भी हॉरर गेम्स बनाए हैं?
हां, उन्होंने Slendrina, Granny Chapter 2 और Chapter 3 जैसे कई हॉरर गेम्स बनाए हैं। ये सभी गेम्स एक जैसे डरावने माहौल में बने हैं लेकिन हर बार कुछ नया चैलेंज और कैरेक्टर्स लाते हैं।
Granny Game कब लॉन्च हुआ था?
Granny Game साल 2017 में Android और iOS दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च हुआ था। इसके बाद इसमें कई अपडेट्स और सीक्वल्स जोड़े गए।
– लॉन्च के बाद इसमें क्या बदलाव आए?
गेम में नए रूम्स, एस्केप ऑप्शन, हथियार और Granny की AI में सुधार हुआ।
नए वर्ज़न जैसे Chapter 2 और 3 में ग्रैंडपा जैसे नए कैरेक्टर्स को जोड़ा गया जिससे गेम और मज़ेदार हो गया।
– क्या इसमें बड़े अपडेट्स या सीक्वल्स आए हैं?
हां, Granny Chapter 2 और 3 जैसे सीक्वल्स आए हैं।
जिनमें नई जगहें, हथियार और कैरेक्टर्स को शामिल किया गया हैं।
हर सीक्वल ने गेम को और भी ज्यादा थ्रिलिंग बना दिया है।

Granny Game की कहानी क्या है?
गेम में प्लेयर एक भूतिया घर में बंद होता है जहां Granny घूमती रहती है।प्लेयर को 5 दिन के अंदर सभी puzzles को solve कर के और Granny से बच कर इस घर से escape करना होता है।
– प्लेयर Granny के घर में क्यों फंसा है?
गेम में इसकी पूरी बैकस्टोरी नहीं बताई गई है, जिससे इसमें रहस्य बना रहता है।
यूज़र को खुद समझना पड़ता है कि क्या हुआ और कैसे भागना है।
– क्या गेम में कोई छिपा हुआ राज या बैकस्टोरी है?
हां, गेम में कुछ नोट्स और ऑब्जेक्ट्स मिलते हैं जो Granny और Slendrina यूनिवर्स से जुड़ी कहानियों को दर्शाते हैं।
इन नोट्स और ऑब्जेक्ट्स को ढूंढना गेम को और दिलचस्प बना देता है।
Granny Game इतना पॉपुलर क्यों है?
इसका डरावना माहौल, आसान कंट्रोल्स और YouTube, Instagram और Facebook पर वायरल वीडियोज़ ने इसे काफी फेमस बना दिया है।गेमप्ले सिंपल लेकिन एडिक्टिव है।
– इसे दूसरे हॉरर गेम्स से ज्यादा डरावना क्या बनाता है?
कोई भी आवाज या शोर सुनते ही Granny की अचानक एंट्री, बैकग्राउंड साउंड्स और रैंडम मूवमेंट इसे बहुत ही unpredictable बनाते हैं।
इससे हर बार खेलने पर अलग अनुभव मिलता है।
– क्या सोशल मीडिया ने इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ाई?
जी हां, youtubers और Streamers ने अपनी रिएक्शन वीडियोज़ से इस गेम को और भी ज्यादा वायरल बना दिया। खासकर यंग ऑडियंस में ये एक ट्रेंड बन गया।

Granny Game ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
Granny एक ऑफलाइन गेम है जिसे बिना इंटरनेट के भी खेला जा सकता है।यह ट्रैवलिंग के लिए भी परफेक्ट है।
– क्या बिना इंटरनेट के यह खेला जा सकता है?
हां, इसे बस एक बार डाउनलोड करने के बाद यह पूरी तरह ऑफलाइन चलता है।
इसके लिए वाई-फाई या डेटा की जरूरत नहीं होती।
– क्या इसमें कोई ऑनलाइन फीचर्स हैं?
गेम में लाइव मल्टीप्लेयर नहीं है, लेकिन अपडेट्स और नए वर्ज़न के लिए इंटरनेट से कनेक्ट होना ज़रूरी होता है।
क्या Granny Game मल्टीप्लेयर गेम है?
नहीं, Granny Game पूरी तरह से सिंगल-प्लेयर गेम है। इसमें game में आपको अकेले ही सर्वाइव करने होता है और game को complete करते होता हैं।
– क्या इसमें को-ऑप या वर्सस मोड है?
नहीं, अभी तक ऐसा कोई मोड मौजूद तो नहीं है।
गेम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि प्लेयर चाहे कितनी ही बार गेम को क्यों नहीं खेल ले लेकिन प्लेयर को डर जरूर लगेगा। एक्स
– क्या भविष्य में मल्टीप्लेयर फीचर्स आ सकते हैं?
अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कई यूज़र्स को-ऑप मोड की मांग कर रहे हैं।
आगे आने वाले वर्ज़न में यह फीचर शायद जोड़ा जा सकता है।

Granny Game में कितने एस्केप के तरीके हैं?
Granny Game में कई एस्केप के 3 से 4 तरीके हैं, जैसे – फ्रंट डोर Escape, कार Escape, और सीवर से भागना। अलग अलग escapes के लिए आपको अलग-अलग टूल्स की ज़रूरत होती है।
– सबसे मुश्किल एस्केप कौन-सा है?
कार एस्केप सबसे मुश्किल माना जाता है क्योंकि car escape लिए बहुत से आइटम्स को खोज कर इकठ्ठा करना होता हैं।
जैसे कार का, इंजन पार्ट्स, पेट्रोल और भी बहुत सी चीजों की जरूरत होती हैं।
इन सभी ऑब्जेक्ट्स को ढूंढते ढूंढ़ते Granny से बचना भी होता है। जिसके कारण 🚗 कार escape को सबसे hard माना गया हैं।
वैसे माना जाय तो सारे ही escapes hard है।
– क्या कोई सीक्रेट या छिपा हुआ एस्केप रास्ता है?
हां, कुछ Version में सीक्रेट रूट्स होते हैं जैसे सीवर एस्केप।
ये रास्ते खोजने और अनलॉक करने में मज़ा आता है और खास एंडिंग भी मिलती है।
क्या आप Granny को मार सकते हैं?
Granny को पूरी तरह से तो नहीं मारा जा सकता, लेकिन उसे कुछ समय के लिए बेहोश किया जा सकता है। लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर से जाग जाती है।
– Granny को बेहोश करने के लिए क्या-क्या इस्तेमाल किया जा सकता है?
Granny को बेहोश करने के लिए शॉटगन, ट्रैंकुलाइज़र गन या इलेक्ट्रिक शॉक गन से Granny को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है।
इस दौरान आप गेम को और अच्छे से explore कर सकते हैं।
– क्या Granny को मारने से गेम का एंडिंग बदलता है?
नहीं,Granny को मार नहीं सकते है, लेकिन इसको कुछ समय के लिए बेहोश जरूर कर सकते है।
Granny को बेहोश करने से एंडिंग में कोई बदलाव नहीं आता। गेम का मकसद सिर्फ घर से भागना है, चाहे आप उसे हर बार बेहोश करें या नहीं।

Granny गेम इतना Scary क्यों है?
Granny एक Horror Game है जिसमें Dark Rooms, Creepy Sound Effects और Suspenseful Environment होता है।
गेम में Player को एक Haunted House से Escape करना होता है, जहां एक डरावनी Granny उसे पकड़ने की कोशिश करती है।
Sudden Jumpscares और Low Light Setting गेम को और भी डरावना बना देते हैं। साथ ही, Background Music इतना Suspenseful होता है कि डर और Anxiety बढ़ जाती है।
Granny का Appearance और उसके चलने का अंदाज़ भी Psychological डर पैदा करता है।
इसलिए ये गेम Horror Lovers को पसंद आता है लेकिन डरावना माहौल इसे बहुत Scary बना देता है।

क्या Granny गेम Kids के लिए ठीक है?
Granny गेम छोटे Kids बच्चों के लिए Safe नहीं है क्योंकि ये एक Full Horror Game है जिसमें Elements, Dark Graphics और Scary Sound Effects होते हैं।
ये गेम 12+ या 16+ Age Group के लिए Design किया गया है।
इसमें एक Old Lady (Granny) बार-बार Player को पकड़ने और Attack करने की कोशिश करती है, जो छोटे बच्चों को Mentally Disturb कर सकता है।
Parents को Game की Age Rating और Content को Review करना चाहिए।
बच्चों के लिए Fun और Educational Games ज्यादा Safe होते हैं। क्योंकि डरावने games और movies देखने से बच्चे का दीमक पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए Granny जैसे Games Avoid करना बेहतर रहेगा जब बात हो Kids की Mental Safety की।
Conclusion
Granny Game सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि एक हॉरर एडवेंचर है जिसे हर उम्र के खिलाड़ी पसंद कर रहे हैं। इसकी खास बात इसका अनप्रेडिक्टेबल गेमप्ले और लगातार बढ़ता हुआ रोमांच है। अगर आपने अभी तक इसे ट्राय नहीं किया है, तो ये आपके गेमिंग कलेक्शन में जरूर होना चाहिए।